Thursday, September 8, 2011

अब तो जागो कुम्भकर्ण कि नींद से.....!


           जेसे ही आतंकी हमला होता है, नेताओं के बयान आने चालू हो जाते है कि "आतंकी कभी अपने मंसूबो में कामयाब नहीं हो सकते है"...मै इस बात से पूर्ण सहमत हूँ, आप को मेरी इस सहमती पर आशचर्य हो रहा होगा क्योकि हर हमले के बाद इस तरह के बयान आते है फिर भी अगली बार हमला हो जाता है, इस का मतलब तो यही हुआ कि आतंकी अपने मंसूबो मै कामयाब हो रहे है, परन्तु अब जरा इस बात पर गौर कीजिये कि हर बार बम धमाको मै आतंकी आम लोगो को निशाना बनाते है! आतंकियों को ये लगता है कि इस देश कि सरकार को आम आदमी कि चिंता होगी और जब वे आम आदमी को मरेंगे तो सरकार दबाव मै आएगी, परन्तु आतंकियों को ये पता नहीं है कि इस देश को चलने वालो को (चाहे वे स्वयम चलने मै भी सक्षम नहीं है) आम आदमी कि कोई चिंता नहीं है, इसलिए आतंकी कितने भी हमले कर ले इस देश के नेताओ पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा, वे अपना हमेशा वाला राग अलापते रहेंगे! 
        आज आम आदमी को ये समझ नहीं आ रहा है कि वो रोये, दुःख प्रकट करे, गुस्सा करे, चीखे, चिलाये, नारे लगाये या फिर कुछ ना कर के सामान्य होकर इन धमाको को अपने जीवन का एक हिस्सा मानकर रोजमर के कामो मै लग जाये!हमने बड़ी ही उम्मीद के साथ अपनी शांति, सुरक्षा और समृधि का जिम्मा सरकार को दिया और जिसके बदले हमें मिला क्या "महंगाई" जिसने हर घर मै अशांति पैदा कर दी है, "आतंकवाद" जहा हर आदमी अपने आप को असुरक्षित महसूस करता है और "भ्रष्टाचार" जिसने हमारी समृधि को डस लिया है. हमारी शांति, सुरक्षा और समृधि कि उमीदो को तार तार कर दिया! 
       हम केसे आतंकवाद से सामना करने का दावा करते है जब कि ना तो राजनयिक स्तर पर और ना ही रणनीतिक स्तर पर कोई ठोस कदम उठाये गए है. भारत का कोई ऐसा पडोसी देश नहीं जिसको वो अपना मित्र कह  सके.पाकिस्तान ने तो ऐसा  लगता है कि अपने जन्म के साथ ही भारत के खिलाफ जो जंग छेड़ी है उसको वो बदस्तूर जारी  रखेगा. उसने इस जंग मै कई पीढ़िय खपा दी है और अपनी आने वाले नस्लों को भी भारत के खिलाफ ही तैयार कर रहा है. चीन ने हमसे कभी दोस्ती नहीं कि उस का ऐसा मनना है कि दोस्ती बराबरी वालो मै होती है और वो भारत को कभी अपने बराबर नहीं मानता इसलिए 1962 के हमले के बाद आज तक वो हमारी सीमओं के साथ छेड़-छाड़ करता आ रहा है. इस के आलावा भी चीन कई कारस्तानिया भारत के खिलाफ करता रहता है जो आये दिन खबरों के माध्यम से हमें मिलती रहती है. बंगलादेश सिर्फ दिखावे का दोस्त है, सीमा पर बांगलादेशी घुसपैठ और फिर सीमापर गिराए गए हथियार किसी से छुपे नहीं है. अभी इन आतंकी हमलो मै जिस हुजी आतंकी संघठन का नाम आ रहा है वो एक बंगलादेशी आतंकी संघठन ही है. श्रीलंका ने कभी दोस्ती जेसी बात नहीं दिखयी. एक नेपाल को भारत अपना दोस्त कह सकता था परन्तु अब उस ने भी अपनी जमीन भारत के खिलाफ माओवाद फ़ैलाने के लिए उपलब्ध करादी! 
     आखिर हम अपने देश कि सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए किस का इंतज़ार कर रहे है? अमेरिका, रूस, इंग्लेंड आदि पर अभी तक एक ही आतंकी हमला हुआ इन देशो ने अपने आप को ऐसा संभाला कि आज तक इन पर कोई दूसरा आतंकी हमला नहीं हुआ. आतंकी बड़े ही आराम से भारत पर हमला करते है क्योकि उनको पता है कि उन को कोई नहीं पकड़ सकता और यदि पकडे भी गए तो यहाँ बड़ी आवभगत होती है, अजमल कसाब और अफजल गुरु जेसे आदर्श उदाहरण उनके सामने है. कितने दुर्भाग्य कि बात है जिनलोगो ने सेकड़ो मासूम और बेगुनाहों को मारा, हम सोच सकते है वे कितने निर्दयी रहे होंगे फिर भी उनके लिए दया कि याचनाए कि जाती है और उनको फंसी पर नहीं लटकाया जाता. 
         बिना किसी दिशा के हमारे देश के हुक्मरान आतंक के खिलाफ लड़ाई का सामना करने को खड़े है जबकि हर हमले के बाद ऐसा लगता है कि आतंकी हमारी सुरक्षा एजेंसियों के मुह पर पहले से ज्यादा तेज तमाचा मार कर चले गए है. इस देश के हुक्मरानों से ये आरजू है कि "शक्तिहीन को कोई नहीं पूछता, शक्तिशाली को विश्व पूजता" अपने आप को कुम्भकर्ण कि नींद से जगाओ और देश को शक्तिशाली बना कर आतंकवाद के दानव को उखाड़ फेंके.        

Tuesday, August 16, 2011

लोकतंत्र के नाम पर थोपा गया राजतंत्र.

             शहीदेआजम भगत सिंह ने कहा था कि...."कांग्रेस पार्टी केवल सत्ता हासिल करना चाहती है उसे इस देश कि स्वतंत्रता से कोई लेना देना नहीं है. यदि कांग्रेस पार्टी के रास्ते से स्वतंत्रता प्राप्त हुई तो ये गोरे अंग्रेज तो चले जाएँगे पर इस देश पर काले अंग्रेजो राज करेंगे. आमिर और अमीरे होगा और गरीब और गरीब होता चला जायेगा." भगत सिंह के सपनो का भारत था  " जिसमें हर आदमी को सामान अधिकार मिले धर्म और मजहब के नाम पर खून खराबा ना हो जहा कोई गरीब ना हो कोई, बेरोजगार ना हो, कोई भी आदमी किसी भी कमजोर और मजदूर का हक न छीन पाए." 
        ये आज हमें सोचना है कि क्या हम भगत सिंह के सपने के लोकतंत्र में जी रहे है ? क्या इसे समानता कहते है जहा गली के नुकड़ पर शराब बेचने वाले को जेल में डाला जाता है और किंगफिशर के मालिक विजय माल्या को संसद सदस्य बनाया जाता है ? और जिसका इंतजार इस देश के राष्ट्रपति और प्रधान मंत्री अपने घर पर आने के लिए करते है ? क्या यह वही लोकतंत्र है जहा श्री अब्दुल कलाम जी जेसे मूर्धन्य लोग जिन को कि भारत रत्ना से नवाजा गया था, को हराकर एसे लोगो को राष्ट्रपति बनाया जाता है जो गांधी परिवार के वफादार है.  
                 इसे लोकतंत्र कहा जायेगा जहा शांति पूर्ण रूप से अपनी बात रखने वालो को जेल में डाला जाता है. वास्तविकता यह है कि हम लोगो ने एक हजार साल कि गुलामी झेली है, और हम आज भी गुलाम है, भारत का ये दुर्भाग्य है कि कहने को आज लोकतंत्र है पर वह राज तंत्र के सामान है जहा किसी को भी सरकार के खिलाफ बोलने का कोई अधिकार नहीं है, भारत ने वो राज तंत्र भी देखा था जब राम को वनवास हुआ और पूरी जनता आपने राजा के खिलाफ खड़ी हो गई थी, वह राज तंत्र में लोकतंत्र के एक सुनहरा उदहारण है, एक समय था जब राज दरबार में सीता और कोशल्या को स्थान दिया जाता था और आज हमारा लोकतंत्र इस देश कि आधी आबादी रखने वाली नारी को 33 % आरक्षण नहीं दिला पाया. वास्तविकता ये है कि हजार साल कि गुलामी ने हमें ये भुला दिया है कि हम क्या है. जब तक हम अपने आप को नहीं जानेगे अपने भारत और इसके इतिहास पर गर्व नहीं करेंगे तब तक समस्या जस कि तस रहने वाली है. आज एक रामदेव और एक अन्ना खड़े हुए तो ये सरकार हिल गई तो सोचो 120 करोड़ भारतीय जब चिलाएंगे तो सरकार को हमारी आवाज सुननि ही पड़ेगी.  
       
          शहीदों कि चिताओं पर लगेंगे हर बरस युही मेले, वतन पे मरने वालो का बस यही आखिरी निशा होगा. क्या हमारे शहीदों ने इस लिए क़ुरबानी दी थी कि हम 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाये और उस के ठीक अगले दिन अपने लोकतंत्र का गला घोट दे. आज हमें सोचना है कि हमें शहीदेआजम भगत सिंह के सपनो का भारत चाहिए या लोकतंत्र के नाम पर थोपा गया राजतंत्र.