Monday, July 4, 2011

इन्कमटेक्स रिटर्न भरने कि अंतिम तारीख 31 जुलाई, कुछ महत्वपूर्ण जानकारिया !



          इन्कमटेक्स एक्ट में जिन व्यक्तियों को औडिट करवाना अनिवार्य है उन को छोड़ कर बाकि सभी करदाताओ को हर वर्ष की 31 जुलाई तक आयकर रिटर्न भरने की समय सीमा दी गई है. 
         यहाँ एक महत्वपूर्ण बात कहना चाहूँगा कि यदि पिछले वितीय वर्ष में आपको कोई नुकसान हुआ है और आप उस नुकसान का सेट-ऑफ आने वाले वर्षो में लेना चाहते है तो आप को नियत समय पर रिटर्न भरना आनिवार्य है. वितीय वर्ष 2010-11 में पुरषों को 1,60,000 रु महिलाओ को 1,90,000 रु तथा वरिष्ठ नागरिको को 2,40,000 रु तक किसी तरह की टेक्स की लाइबलिटी नहीं आती. वेतन भोगी कर्मचरियो के लिए खुश खबर है कि यदि उनकी सेलेरी सभी एलाउड डिडक्शन घटाने के बाद 5 लाख रु से कम होती है तो उन को इन्कमटेक्स रिटर्न भरने की आवशयकता नहीं है. यहाँ एक फायदे की बात बताना चाहूँगा कि यदि आपने अपने ऐसे शेयर बेचे है जो की आपके पास 1 वर्ष से ज्यादा समय से थे तथा उन को बेचने से आप को यदि प्रोफिट हुआ है तो उस प्रोफिट पर आप को कोई इन्कमटेक्स नहीं भरना होगा. रिटर्न भरते समय ध्यान दे कि यदि आपका TDS कटा है तो आपना TDS  सर्टिफिकट लेना ना भूले. TDS रिफंड प्राप्त करने के लिए आप को इन्कमटेक्स रिटर्न भरना आनिवार्य है.
         अब आयकर में सेक्शन 80 C में मिलने वाली छुटो के बारे में महत्वपूर्ण जानकारिया. LIC प्रीमियम, PPF तथा NSC में किया गया  पूर्ण रूप से छुट योग्य है. यदि आप को PPF /NSC  पर ब्याज मिला है तो उस पर किसी तरह का टेक्स नहीं लगता, परन्तु NSC पर मिला अंतिम वर्ष का ब्याज करयोग्य होगा. हाऊसिंग लोन में प्रिंसिपल एमाउंट के लिए चुकाई गयी राशी छुट के रूप में मिलेगी. यदि आप के बच्चे भारत में किसी भी शिक्षण संस्थान में पढ़ते है, तो अधिकत्तम 2 बच्चो की संसंथान को चुकाई गयी केवल ट्यूशन की राशी छुट के रूप में मिलेगी. ULIP स्कीम में किया गया निवेष आप को इस सेक्शन के तहत छुट दिला सकता है. परन्तु ध्यान रहे ऊपर दिए गए सभी निवेशो में छुट प्राप्त करने की अधिकतम राशी 1 लाख रु ही है, यदि आपका निवेष 1 लाख रु से आधिक है तो अधिक वाली राशी छुट योग्य नहीं होगी.
        इसके अतिरिक्त यदि आप ने मेडिक्लेम पोलिसी ली है तो सेक्शन 80 D के अन्दर आप उस की छुट प्राप्त कर सकते है, तथा यदि आप ने लॉन्ग टर्म इन्फ्रास्ट्रक्चर बोंड लिए है तो उन में 20,000 रु तक किया गया निवेष सेक्शन 80 CCF के अन्दर छुट योग्य होगा.








Thursday, June 9, 2011


                कल मानन्य गृहमंत्रि श्री पि. चिदंबरम जी का बयान आया, जिसमे उन्होंने कहा की बाबा रामदेव जी के आन्दोलन के पीछे संघ का हाथ है. मेरा गृहमंत्री जी से ये सवाल है की भ्रष्टाचार समाप्त करना या काले धन को वापिस लाने की मांग करना गलत है क्या ? मै देश वासियों से ये पूछना चाहता हु कि अगर भ्रष्टाचार समाप्त करने के लिए संघ समर्थन देता है तो इस मे क्या गलत है ? सरकार हमेशा से संघ के प्रति दुष्प्रचार करती आई है. मानन्य गृहमंत्रि, संघ एसे वय्कित्यो का समूह है जो स्वयम प्रेरणा से ईस देश कि सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध है. देश और समाज पर आये प्रत्येक संकट पर सर्वप्रथम स्वयंसेवक उस आपदा या संकट का सामना करने के लिए तैयार रहता है. जिस संघ कि तारीफ स्वयं महात्मा गाँधी जी ने कि थी और कहा था कि " संघ ही एक मात्र एसा संघठन है  जो ऊच-नीच, बड़े या छोटे कि भावना से ऊपर ऊठ कर सिर्फ देश सेवा के लिए कार्य करता है. भारत मे आज हजारो एसे N.G .O. है जो मात्र सरकारी धन प्राप्त करने के लिए बनाये गए है उन्हें सेवा कार्यो से कोई मतलब नहीं है, वही दूसरी तरफ संघ पिछले 86 वर्षो से निरंतर बिना एक भी रूपये कि सरकरी सहायता के प्रखर राष्द्रभख्ती कि भावना से देश कि सेवा कर रहा है. 

                     मानन्य गृहमंत्रिजी, आप कि सरकार बाबा रामदेव द्वार उठायेगाए मुद्दो से इस देश के लोगो का ध्यान हटाना चाहती है,  इस लिए जनता को बेवकूफ बनाने के लिए ईस तरह का दोषारोपण किया जा रहा है. बड़े ही दुर्भाग्य कि बात है कि जो कार्य स्वयं सरकार को करना चाहिए उसे जनता को अपने हाथो मे लेना पड़ा. चिंदम्बरम जी जनता को बेवकूफ समजने कि भूल मत कीजिये, क्योकि जनता बहुत संवेदनशील और धेर्यवान होती है. जनता के धेर्य रूपी बाँध कि परीक्षा मत लीजियेगा क्योको जब ये बाँध टूटते है तो बड़ी से बड़ी सत्ताओ को तहस नहस कर देते है.  मिश्र और लीबिया इस के ताजे उदहारण है, और ईतना दूर भी क्यों जाये 1947  मे स्वयम हमारे देश के लोगो ने ही स्वतंत्रा कि क्रांति करके अपने देश को आजाद करवाया था.
                 क्या संघ ईस लिए गलत है कि वो आज इस देश के बहुसंक्य्क लोगो कि बात उठाने का एक मंच बन गया है ? गृहमंत्री जी आप किस सेकुलिरिजिम कि बात करते है? जब स्वयं मानन्य प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह जी ये घोषणा करते है कि ईस देश के संसाधनों पर पहला आधिकार गरीब मुसलमानों का है. ये केसी  सेकुलिरिजिम कि परिभाषा है जो आप के लिए अलग और संघ के लिए अलग. गृहमंत्री जी जनता सब जानती है, जनता शिक्षित हो रही है, अब वह समय नहीं रहा कि आप जो कहेंगे वही जनता मान लेगी. ईस देश के लोगो ने संघ कार्य को प्रत्यक्ष देखा है, चाहे वो युद्ध, भूकंप, बाढ़, सुनामी या और भी कोई आपदा हो.  आपदा के समय सारे सरकारी तंत्र जब ठप हो जाते है तब संघ के स्वयंसेवक मोर्चा संभाल कर समाज सेवा के कार्यो मे जुट जाते है. प्रशासन  के लोग भी ये मानते है कि जो अपने घर कि परवाह बाद मे करता है और देश सेवा पहले करता है वह संघ का स्वयमसेवक ही हो सकता है. 

        आप कि सरकार ने सता के मद मे अंधे होकर बाबा रामदेव और उनके समर्थको पर जो कायरतापूर्ण कार्यवाही कि है उस से इस विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र कि हत्या हुई है इस के लिए जनता आप को माफ़ नहीं करेगी. अभी भी समय है, अपनी भूलो से सिख ले वाही इन्सान होता है. चंद वैभवशाली लोगो को बचाने के लिए आप भ्रष्टाचार और काले धन कि वापसी के लिए कार्यवाही नहीं कर रहे है. ईस देश के सचे देशभक्त नागरिक बनिए जनता को आप से बहुत उम्मीदे है. बंद कीजिये इस तरह के दुष्प्रचार और ईस देश को परमवैभव तक पहुचने का ईमानदारी से प्रयास कीजिये.